Skymet weather

20 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: वैष्णो देवी सहित कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अच्छी बारिश; भूस्खलन की आशंका

April 19, 2018 5:44 PM |


 

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जारी है भारी बारिश जबकि उत्तर के मैदानी राज्यों और मध्य भारत में मौसम हुआ शुष्क। लू कसेगी शिकंजा।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों को एक एक कर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर रहे हैं। इस समय भी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में बना हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल को कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित चक्रवाती सिस्टम मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर है। साथ ही यहाँ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हमारा अनुमान है कि यह सिस्टम पंजाब के कुछ भागों में प्री-मॉनसून वर्षा देंगे।

शेष मैदानी राज्यों में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और हरियाणा, उत्तरी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने या बादलों की गर्जना होने की संभावना है। हालांकि इन भागों में गर्मी जारी रहेगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत में कई स्थानों पर लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। यहाँ पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएँ चल रही हैं। तापमान में वृद्धि का रुझान है। कल दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर लू चलेगी। बाकी भागों में भी पारा 40 डिग्री के स्तर को पर कर जाएगा और गर्मी प्रचंड होगी।

पूर्व में चलें तो बिहार और इससे सटे झारखंड पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हुआ है लेकिन यह सिस्टम इन राज्यों में बारिश नहीं देगा। हालांकि इस सिस्टम के साथ एक ट्रफ नागालैंड तक बनी हुई है जिससे पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा की उम्मीद कर सकते हैं। अनुमान है कि पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कल हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। जबकि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश पहले की तरह शुष्क ही बने रहेंगे। कोलकाता में आंशिक बादल छाएंगे और गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

यहाँ बनी इस ट्रफ के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि तेलंगाना, रायलसीमा और चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु में मौसम शुष्क बना रहेगा। हैदराबाद में मौसम काफी गर्म और शुष्क रहेगा। हालांकि आंशिक बादल छा सकते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try