Skymet weather

22 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: विदर्भ में जारी रहेगा लू का प्रकोप

April 21, 2018 4:42 PM |


 

काफी दिनो से जम्मू और कश्मीर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है और पूर्वी जम्मू और कश्मीर पर स्थित है। इस सिस्टम के चलते जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उचे पर्वतीय हिस्सों पर एक दो स्थानो पर बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधि कम होने के चलते इन राज्यों में अधिकतम तापमान बढ़ जाएंगे। उत्तर पश्चिमी हवाएँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी हरियाणा और दिल्ली के ऊपर बहेंगी। इन स्थानो पर धूल भरी आँधी की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान बढ़ने की भी उम्मीद है। दिल्ली में दिन के समय गर्म मौसम के साथ हवाएँ चलेंगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत में तापमान बढ़ गए है और सामान्य से अधिक है। जिसके चलते विदर्भ में लू का प्रकोप जारी रहेगा और गर्म दिन बेहद गरम बना रहेगा। जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में एक दो स्थानो पर हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई में साफ आसमान के साथ दिन गर्म और उमस भरा रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, एक चक्रवती सिस्टम पूर्वी बिहार के ऊपर बना हुआ है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा मणिपुर तक बनी हुई है। एक और ट्रफ रेखा इस सिस्टम से कर्नाटक तक जा रही है। इन सिस्टमो के चलते पूर्वी भारत में मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। जबकि तटीय ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाएँ बहेंगी। कोलकाता में दिन गर्म और उमस भरा होगा लेकिन शाम के समय मेघगर्जना हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा तटीय कर्नाटक से केरल तक बनी हुई है। इस सिस्टम के प्रभाव से केरल, दक्षिणी कर्नाटक और उससे सटे तमिलनाडू में कुछ स्थानो पर बारिश हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ बौछारें गिर सकती है। इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही दर्ज होंगे। हैदराबाद में दिन गर्म और उमस भरा होगा। जबकि बेंगलुरु में मेघगर्जना की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try