Skymet weather

25 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान में आँधी, जम्मू कश्मीर में वर्षा की संभावना

April 24, 2017 3:36 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। हालांकि इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा की गतिविधियां जारी राहेंगी। उत्तराखंड और पंजाब के तराई क्षेत्रों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे तापमान नियंत्रण में रहेगा। हालांकि दिल्ली में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुँच सकता है जिससे दोपहर गर्म होगी।

मध्य भारत में भी हवाओं का रुख बदलने से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को गुजरात और मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे इन भागों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ पूर्वोत्तर राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर बारिश हो सकती है।

इस सिस्टम से एक ट्रफ तमिलनाडु तक बनी हुई है, जो ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर वर्षा दे सकती है। इसके अलावा इसी ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try