Skymet weather

11 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, असम में भीषण वर्षा; बाढ़ की आशंका

August 10, 2017 7:05 PM |


 

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों के दौरान बाढ़ का बढ़ा खतरा। फिलहाल एक नज़र देश भर के मौसम पर।

शुरुआत उत्तर भारत से। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि उत्तराखंड और इससे सटे उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

इस बीच हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना से इंकार इन भागों में भी नहीं किया जा सकता।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों से होकर गुज़र रही है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भीषण बारिश होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

[yuzo_related]

पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

मध्य भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार बने हुए हैं।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोंकण गोवा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है जबकि तटीय कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try