Skymet weather

12 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, असम में प्रचंड वर्षा; बाढ़ का बढ़ेगा संकट

August 11, 2017 5:26 PM |


 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों में स्थिर है। इन सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी पंजाब में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में बदलाव नहीं दिखेगा। इन भागों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में भीषण वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी। अरुणाचल और मेघालय में मध्यम से भारी जबकि झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

मध्य भारत में बारिश में हो रही बारिश में कमी आने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में कुछ स्थानों पर जबकि विदर्भ और मराठवाडा में एक-दो जगह वर्षा हो सकती है।

दक्षिण भारत में तेलंगाना से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। कोंकण गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try