Skymet weather

15 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली प्रदूषण बना रहेगा; बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा रहेगा

December 14, 2017 4:34 PM |

 

पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तर भारत की पहाड़ियों पर वर्षा और बर्फबारी दे रहा था, वह सिस्टम अब आगे बढ़ गया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर के निकट देखा जा सकता है। हालांकि, इस सिस्टम के चलते बारिश और बर्फबारी पहाड़ियों के उचे स्थानो तक ही सीमित रहेगी।

[yuzo_related]

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बना चक्रवती हवाओं का क्षेत्र भी पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते, सर्दियाँ उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानों पर अपनी पकड़ और बना लेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों में शीत लहर की भी स्थिति की उम्मीद है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गिरेगा। दिल्ली प्रदूषण में ज़्यादा वृद्धि नहीं होगी और साथ ही मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घाना कोहरा भी दिखाई देगा।

मध्य भारत की बात करे तो, एक एंटि चक्रवती सिस्टम बना हुआ, जिसके कारण पूरे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम शुष्क और आरामदायक रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़े तो, पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में कोहरा रहेगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत में की बात करे तो, श्रीलंका और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसके कारण, तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try