Skymet weather

18 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ के तापमान में गिरावट

December 17, 2017 4:20 PM |


 

उत्तर भारत के साथ शुरुआत करें तो एक ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर देखा जा सकता है और पूर्वी-पूर्वोत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ, पूर्व जम्मू और कश्मीर और आस-पास उत्तर हिमाचल प्रदेश पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की पहाड़ियों को 1 9 दिसंबर के आसपास प्रभावित करेगा।

[yuzo_related]

शुष्क और ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से सर्दी की पकड़ उत्तरपश्चिम भारत पर जारी रहेगी। दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा संभव है। इस बीच, इस क्षेत्र पर मध्यम हवाओं की वजह से दिल्ली प्रदूषण में काफी कमी देखने को मिलेगी।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाएँ तो पूर्वोत्तर क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। हालांकि मौसम के संदर्भ में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट की उम्मीद है। कुछ भागों में कोहरा भी हो सकता है।

मध्य भारत की बात करें तो शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के तापमान में गिरावट आएगी।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो इस क्षेत्र में नम हवाओं की वजह से, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्र में मौसम शुहस्क रहेगा। इस बीच एक अप्पर एयर ट्रफ़ दक्षिण बंगाल की दक्षिण खाड़ी पर बना हुआ है और पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, यह केवल 1 9 दिसम्बर की शाम के आसपास ही तमिलनाडु के मौसम को प्रभावित करेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try