Skymet weather

19 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, उत्तर प्रदेश, बिहार में घने कोहरे के आसार

December 18, 2017 6:42 PM |


 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इस सिस्टम के चलते जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि अन्य पर्वतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को यह प्रभावित नहीं करेगा और इन भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

इस बीच उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पहाड़ों से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का आना जारी रहेगा जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के हिस्सों में घने कोहरे की आशंका नहीं है।

हालांकि हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना से इंकार भी नहीं कर सकते। ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत बरकरार रहेगी।

पूर्वी भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन यह नमी आकर्षित नहीं कर पा रहा है जिससे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश नहीं है लेकिन कोहरा उभर आया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

मध्य भारत में भी उत्तर-पश्चिमी शीतल हवाएँ पहुँच रही हैं जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। अनुमान है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिन में धूप खिली रहेगी और रात में सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा। मध्य भारत के सभी हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत में भी कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है। उत्तर-पूर्वी मॉनसून भी कमजोर हो गया है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही आर्द्र हवाओं के चलते तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try