Skymet weather

20 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में बढ़ेगा पारा

December 19, 2017 5:15 PM |


 

देश भर में विशेष मौसमी हलचल नहीं है। और आज भी पूर्वानुमान का आरंभ उत्तर भारत से।

जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्सों पर एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी दे सकता है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के ही आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में हल्के बादल दिखेंगे जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

[yuzo_related]

इस बदलाव के बीच पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है जबकि दिल्ली कोहरमुक्त बनी रहेगी।

अब चलें पूरब की ओर यहाँ बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से अभी भी नमी आकर्षित नहीं कर रहा है और समूचे पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। जिससे पूर्वी भारत के भागों में सर्दी का प्रभाव रहेगा और मौसम शुष्क होगा।

उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और यातायात पर असर भी डालेगा।

मध्य भारत के कई भागों मुख्यतः गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में कई स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके चलते इन भागों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी पारा कुछ ऊपर जाएगा। समूचे मध्य भारत के भागों में शुष्क मौसम की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी अंडमान सागर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से चेन्नई सहित तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

दक्षिणी अंडमान सागर पर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम भी विकसित हो गया है। यह सिस्टम अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की वर्षा दे सकता है।

केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try