Skymet weather

17 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी भारत में घना कोहरा; पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा में बारिश

December 16, 2015 8:15 PM |


 

उत्तर भारत के मैदानी भागों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक कोई प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा जिससे सामान्य से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा।

गुरूवार की सुबह कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है हालांकि यहां मौसम शुष्क होगा। पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरा अपेक्षकृत कम रहेगा।

पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ भी बन रही है। इसके प्रभाव से ओडिशा, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इन भागों में अगले 2 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

उत्तरी कर्नाटक के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। गुरूवार को चेन्नई सहित तमिलनाडु के तटीय भागों में भी कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश भागों में सुबह का तापमान 5 से 6°C के बीच रहेगा। अमृतसर, पठानकोट, हिसार, नारनौल और चुरू जैसे इलाकों में 5°C से कम तापमान और सर्द हवाओं के बीच पाला भी पड़ सकता है।

गुजरात के कुछ भागों में भी शीतलहर का प्रभाव रहेगा। भुज और नलिया में न्यूनतम तापमान 4°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है। देश के मध्य भागों में भी सर्दी बनी रहेगी। यहां खजुराहो और उमरिया में 5°C तापमान दर्ज किया जा सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try