Skymet weather

10 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में वर्षा और बर्फबारी, दिल्ली, हरियाणा में बढ़ेगा पारा

February 9, 2018 4:43 PM |


 

जब ऋतु के बदलने का समय होता है तब मौसम में अधिक हलचल की अपेक्षा होती है। आने वाले कुछ दिनों में हम उम्मीद कर रहे हैं मध्य, उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश का एक झोंका आएगा।

फिलहाल मौसमी हलचल का केंद्र इस समय हैं उत्तर के पर्वतीय राज्य। इस समय जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा होने और बर्फ गिरने के आसार हैं।

उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात के आसार हैं।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। दिल्ली में आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन दिन में तेज़ धूप गर्मी का एहसास दिला सकती है। लखनऊ और जयपुर में भी मौसम गर्म और शुष्क रहने के आसार हैं।

[yuzo_related]

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ रेखा भी विकसित हो गई है।

इसके चलते मराठवाड़ा में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना हो सकती है। जबकि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल मौसम शुष्क बना रहेगा।

मुंबई, इंदौर, रायपुर में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क होगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। इस समय दक्षिण-पूर्वी हवाएँ अपने से साथ बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ लेकर आ रही हैं। जिससे पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। नागालैंड में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

शेष पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

दूसरी ओर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और दिन हल्का गर्म होगा। कोलकाता और पटना भी पारा बढ़ेगा और गर्मी महसूस की जाएगी।

दक्षिण में चलें तो यहाँ केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के ऊपर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर ----दोनों तरफ से आने वाली हवाएँ टकरा रहीं हैं। इन आर्द्र हवाओं के चलते केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिणी-प्रायद्वीपीय भारत के शेष भागों में बारिश के आसार नहीं हैं।

यहाँ बंगलुरु में हल्की वर्षा हो सकती है जबकि हैदराबाद में बादल छाए रहेंगे। चेन्नई में भी आंशिक बादल होंगे लेकिन मौसम गर्म और शुष्क होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try