Skymet weather

13 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश

February 12, 2019 8:28 PM |

शुरुआत उत्तर भारत से। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रभावित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इस बीच एक ट्रफ रेखा इस क्षेत्र से राजस्थान से होते हुए दक्षिणी गुजरात तक जा रही है। इन सिस्टम्स के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के भागों में बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की उम्मीद है।

मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस बीच गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इन भागों के न्यूनतम तापमान भी बढ़ेंगे।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक विपरीत चक्रवात ओड़ीशा पर बना हुआ है इसलिए ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्के बादल छाए रहेंगे। इन भागों के न्यूनतम तापमान भी बढ़ेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत पर बना हुआ है, हालांकि नम हवाओं के अभाव में यहाँ मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

दक्षिण में कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम नहीं है इसलिए नम हवाएँ चलती रहेंगी। यहाँ दिन गर्म बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try