Skymet weather

15 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: सम्पूर्ण भारत में बढ़ेंगे तापमान, गुजरात में छाए रहेंगे बादल

February 14, 2020 7:04 PM |

पूर्वी भारत से शुरुआत करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। इसके चलते, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड में बारिश संभव है। बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत बाकी सम्पूर्ण पूर्वी भारत में सभी जगहों पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। यहाँ पर तापमान एक-दो डिग्री बढ़ सकते हैं।

उत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ से पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है। इसके बाद भी, जम्मू-कश्मीर में एक-दो जगह हल्की बारिश देखी जा सकती है। बाकी सभी पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप छाई रहेगी। इस बीच राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में तेज़ हवाएँ चलती रहेंगी। दिन और रात के तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, जहां एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात में कुछ जगह बादल छाए रहेंगे। अंत में दक्षिण भारत की बात करें तो यहाँ पर भी मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, और केरल में तापमान 30 डिग्री के ऊपर बने रहेंगे। गरमियाँ इस क्षेत्र में जल्द ही दस्तक दे सकती हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try