Skymet weather

17 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में बारिश व हिमपात, देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम

February 16, 2020 6:27 PM |

उत्तर भारत के पहाड़ों से होकर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुज़र रहा है। इस समय यह लद्दाख के पूर्वी भागों पर पहुँचा है, जो तेज़ी से आगे निकल जाएगा। यह सिस्टम कमजोर है जिससे पहाड़ों के मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
हमारा अनुमान है कि गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते लद्दाख में एक-दो स्थानों पर बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर बाकी राज्यों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।

मैदानी इलाकों में शुष्क और ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी। कल से हवाओं की रफ्तार में कमी आने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होगा। दिन में तेज़ धूप के बीच मौसम सुहावना होगा। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी शहरों में रात में सामान्य सर्दी बरकरार रहेगी। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मध्य भारत में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी। आसमान साफ होगा और मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश और नाशिक समेत उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम ठंडा रहेगा।
विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और गुजरात में दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है। बाकी राज्यों में मौसम सुहावना होगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में भी इस समय कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत समूचे पूर्वी भारत में मौसम शुष्क और साफ होगा। दिन में तेज़ धूप के बीच मौसम सुहावना रहेगा। रात में सर्दी बरकरार रहेगी। सुबह कुहासा तथा कोहरा कहीं-कहीं पर छा सकता है।

ओडिशा में तीतलागढ़, संभलपुर, केंदुझार सहित उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर सुबह शीतलहर चलेगी। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि असम, सिक्किम और नागालैंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ बनी है और एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटों के पास बना हुआ है। इन सिस्टमों के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में गर्म और आर्द्र हवाएँ चलेंगी जिससे दिन में सामान्य से अधिक तापमान के कारण सामान्य से ज़्यादा गर्मी महसूस की जाएगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try