Skymet weather

19 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम

February 18, 2018 7:39 PM |


 

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू और कश्मीर में एक ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में बना हुआ है। इसलिए, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर के उच्च स्तरों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं राज्य के दक्षिणी हिस्सों में सुबह के दौरान कोहरा देखने को मिल सकता है।

इस बीच, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा।

दिल्ली की बात करें तो यहाँ धूप खिली रहेगी और दिन आरामदायक रहेगा, वहीं लखनऊ में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत की ओर जाएँ तो एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और गुजरात के आस-पास बना हुआ है। इसलिए, मौसम शुष्क और थोड़ा गर्म रहेगा जिसके साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तटीय गुजरात के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे की संभावना है।

मुंबई की बात करें तो यहाँ मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय लोगों को काफी गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो मेघालय और आस-पास असम पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और ऊपरी असम के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं उत्तर उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरे की उम्मीद है।

कोलकाता में मौसम थोड़ा गर्म और शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादल रहेंगे। वहीं पटना में भी दिन गरम रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत की बात करें , किसी भी मौसमी सिस्टम की अनुपस्थिति की वजह से पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप में मौसम की काफी गर्म और शुष्क होने की संभावना है।

बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में भी मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try