Skymet weather

20 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश

February 19, 2019 8:45 PM |


एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर दस्तक देने जा रहा है। इससे प्रभावित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा पर विकसित होगा। इन सिस्टम्स के चलते, जम्मू-कश्मीर पर बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। जैसे ही सिस्टम पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर भी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी देखी जा सकती है।

इस बीच एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी पाकिस्तान की ओर जा रही है, जिस वजह से उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर भी बारिश देखी जाएगी। इन भागों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।
 
मध्य भारत पर दो विपरीत हवाओं के मिलने से एक confluence zone विकसित हो गया है, जिस कारण मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बारिश होगी। हालांकि बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी आएगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में कोई भी महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं देखने को मिलेगी, इसलिए बिहार, झारखंड और ओड़ीशा में शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय पर हल्की बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड पर भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 
दक्षिण में कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम मौजूद नहीं है इसलिए शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किए जाएंगे। मदुराई, कोयम्बटूर, अनंतपुर, और तिरुपति में दिन के तापमान तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाएंगे। यहाँ गर्माहट भी महसूस होगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try