Skymet weather

23 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बारिश

February 22, 2020 6:26 PM |

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत से शुरुआत करें तो, यहाँ एक कोंफ्लूएन्स ज़ोन और ट्रफ रेखा होते हुए गुजर रही है। इसके चलते, बिहार, उत्तरी झारखंड और उत्तरी पश्चिम बंगाल में बारिश होने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी ओड़ीशा में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय असम और नागालैंड पर भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

कुछ ऐसा ही हाल उत्तर भारत में भी रहेगा। यहाँ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में बारिश की उम्मीद है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में भी एक-दो जगह बारिश देखी जा सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में रात के तापमानों में कुछ कमी आएगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, कोन्फ़्लुएस ज़ोन यहाँ पर भी मौसम पर असर डालेगा। विदर्भ पर बारिश जताई जा रही है। वही दूसरी ओर, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मुमनाइ समेत महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में मौसम सूखा ही बना रहेगा।

अंत में दक्षिण भारत की बात करें तो, यहाँ उत्तर-पूर्वी हवाएँ बहने के कारण, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में छिट्ट-पुट्ट बारिश हो सकती है। वहीं, बाकी दक्षिण भारत में मौसम शुष्क बना रेहगा। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try