Skymet weather

24 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: कोलकाता सहित पूर्वी भारत में भारी वर्षा व ओलावृष्टि, दिल्ली, मुंबई में शुष्क मौसम

February 23, 2020 6:18 PM |

पूर्वी भारत पर मेहरबान मौसम। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर सभी राज्यों में होगी बारिश। बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य सिस्टम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर है। साथ ही बंगाल की खाड़ी पर बने विपरीत चक्रवाती सिस्टम से भी सपोर्ट मिल रहा है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से पटना, गया, रांची, जमशेदपुर, दुमका और कोलकाता समेत बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश सहित समूचे पूर्वोत्तर भारत में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों में फिलहाल हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो, यहाँ एक चक्रवाती क्षेत्र विदर्भ के ऊपर हवाओं में है। साथ ही मध्य भारत पर कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बन रहा है। इन सिस्टमों के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में भी मौसम करवट लेगा और हल्की वर्षा हो सकती है। इन सभी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इस बीच मुंबई सहित महाराष्ट्र के बाकी भागों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम शुष्क होगा और गर्मी बढ़ेगी। दक्षिण भारत में दक्षिणी तमिलनाडु के साथ-साथ दक्षिणी केरल में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण भारत के अन्य भागों में आंशिक रूप से बादल ज़रूर छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क और गर्म होगा। बड़े शहरों चेन्नई, हैदराबाद और बंगलुरु में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

उत्तर भारत में पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के में दिन के तापमान बढ़ेंगे जबकि रात के तापमान में हल्की कमी हो सकती है।सुबह और शाम के दौरान इन क्षेत्रों में कोहरा दिखाई दे सकता है। दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try