Skymet weather

3 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: शिमला, चंडीगढ़, देहरादून, अंबाला और दिल्ली में घना कोहरा

February 2, 2019 8:09 PM |


फिलहाल उत्तर भारत में कोई मौसमी प्रणाली नहीं बनी हुई है। आने वाले 24 घंटों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित करती रहेंगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आसमान में कुछ बादलों के साथ शुष्क मौसम जारी रहेगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दक्षिणी हिस्सों में घना कोहरा और पाला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बेहद घना कोहरा आम जन-जीवन को प्रभावित करता रहेगा।

देश के पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन के तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश और साथ लगे असम में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया जाएगा।

देश के मध्य भागों की बात करें तो मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और विदर्भ में रात के तापमान गिर सकते हैं। साथ ही पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और साथ लगे मध्य प्रदेश में आसमान में बादल बने रहेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

नीचे दक्षिण भारत की ओर चलें तो एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु से सटी बंगाल की खाड़ी पर देखी जा सकती है। इसके चलते दक्षिणपूर्वी तमिलनाडु और साथ लगे दक्षिणी केरल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। शेष दक्षिण भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी आंध्र प्रदेश और साथ लगे तमिलनाडु में धुंद छाई रहेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try