Skymet weather

4 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: दक्षिणी तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश

February 3, 2019 7:04 PM |


शुरुआत दक्षिण करें तो एक कमज़ोर ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिन्द महासागर पर बनी हुई है। इसके प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु में तेज़ हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

उत्तर भारत में एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। जबकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से दस्तक देने वाला है। इन दोनों सिस्टम्स के कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी आज से शुरू होने की संभावना है। गतिविधियां धीरे-धीरे ज़ोर पकड़ेंगी। अनुमान है कि 6 से 8 फरवरी के बीच पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से स्थितियाँ खराब हो सकती हैं।

इस बीच उत्तर मैदानी इलाकों में बदलती हवा के कारण घने कोहरा से छुटकारा मिलेगा, हालांकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मध्यम कोहरा बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में कोई विशेष मौसमी सिस्टम नहीं है इसलिए बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। हवा बदलने से पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में रात्रि के तापमान में वृद्धि आएगी। दूसरी ओर पूर्वी मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी जिससे रात और सुबह में तेज़ सर्दी अभी भी जारी रहेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे दक्षिणी असम पर बना हुआ है जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बाकी पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। हालांकि तापमान में गिरावट के कारण बिहार, उत्तरी झारखंड और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में मध्यम कोहरा छा सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try