Skymet weather

7 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: सम्पूर्ण भारत में बारिश का अनुमान

February 6, 2019 8:31 PM |

एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है, इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और हरियाणा पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा यहाँ से बिहार तक जा रही है। ये सिस्टम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में  मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी देगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ये इस सीज़न की सबसे भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही, मैदानों में भी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता ओर  बढ़ेगी। कुछ भागों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में कुछ जगहों पर छुट-पुट बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। अच्छी खबर ये है की बारिश से दिल्ली प्रदूषण में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है।

यही सिस्टम पूर्वी उत्तर-प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश देगा। साथ ही, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक-दो जगह पर 7 फरवरी की रात से बारिश देखी जाएगी।  

इसके अलावा, झारखंड, ओड़ीशा और उत्तरपूरवी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमानों में बढ़त मापी जा सकती है।

पूर्वी भारत की ओर बढ़ें तो, यहाँ एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक जा रही है। इसके चलते,छतीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं जो फसलों के लिए काफी हानीकारक साबित हो सकती है।  

href="https://www.skymetweather.com/lightning-and-thunderstorm-across-india-live-status/">Rain in India

गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण दिन और रात के तापमान में  बढ़त होने का अनुमान है।

दक्षिण भारत की बात करें, तो एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक जा रही है, इसके अलावा एक कोंफ्लुएंस ज़ोन कर्नाटक पर बना हुआ है। इसके चलते, तेलंगाना और कर्नाटक में एक-दो जगह पर बारिश का अनुमान है। हैदराबाद, बेंगलूरु व चेन्नई में मौसम शुष्क ही रहेगा। 

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try