Skymet weather

9 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: ओड़ीशा, त्रिपुरा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, असम में हल्की बारिश

February 8, 2020 5:28 PM |

पूर्वी भारत से शुरुआत करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से बंगाल कि खाड़ी तक जा रही है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के चलते, ओड़ीशा के दक्षिणी भागों, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की बारिश संभव है। वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। इन जगहों पर सुबह के समय धुंद छाई रह सकती है।

दक्षिण भारत कि बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरब सागर पर बना हुआ है जिसके चलते केरल और तटीय कर्नाटक पर हल्की बारिश कि संभावना है। साथ ही साथ, ठंडी और नम हवाओं के मिलने के कारण, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, पूर्वी कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ अब हिमलयी क्षेत्र से दूर जा चुका है। इसके चलते, अगले 24 घंटों के दौरान, पूरे उत्तर भारत का मौसम मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में धूप छाई रहेगी। रात ठंडी होगी। साथ ही साथ, एक-दो जगहों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

अंत में मध्य भारत कि बात, यहाँ पर शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बहने के कारण, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ के कई भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में एक-दो जगह हल्की बारिश की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try