Skymet weather

02 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की वर्षा, शेष भागों में शुष्क मौसम

February 1, 2016 5:45 PM |

 

उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने के बाद मैदानी राज्यों खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तथा आसपास के भागों में तापमान कम हुआ है।

पूर्वी राजस्थान पर एक कमज़ोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बादल छा सकते हैं। जिससे इन भागों में तापमान में गिरावट का क्रम थम जाएगा।

देश के अधिकतर हिस्सों से अब कोहरा छंट चुका है। फिलहाल पंजाब और हरियाणा के ही एक-दो स्थानों पर कोहरा छाने के आसार हैं।

यहां पूर्वोत्तर में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से असम, मेघालय और अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

मध्य भारत पर बने एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते इन भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इन भागों में दोपहर के समय गर्मी महसूस की जाएगी।

तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ भागों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। इन राज्यों में रविवार को कुछ इलाके बेहद गर्म रहे क्योंकि यहां रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया।

इधर कोमोरिन के पास एक चक्रवाती हवाओं को क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में एक कमज़ोर ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी छोर पर कुछ जगह बादल छा सकते हैं। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। केरल और कर्नाटक के तटीय भागों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में दिन में 21 डिग्री और रात में 09 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

कोलकाता में 29 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहेगा।

मुंबई में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन गर्म गर्म होगा।

बंगलूरू में भी पारा बढ़ने से दिन में गर्मी महसूस की जाएगी। यहां दिन में 31 और रात में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try