Skymet weather

09 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: मैदानी भागों में सुबह जारी रहेगी तेज़ सर्दी

February 8, 2016 7:49 PM |


 

पहले जम्मू कश्मीर और उसके बाद शिमला में अच्छी बर्फबारी करने के बाद पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल गया है।
इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को 9 फरवरी से प्रभावित करने वाला है। 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर में बारिश बढ़ेगी और इसका प्रसार हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड तक पहुंच जाएगा। पंजाब में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी भागों में सुबह का तापमान 4°C से 8°C सेल्सियस तक नीचे आ गया है। अमृतसर, हिसार, अंबाला तथा दिल्ली सहित अनेक जगहों पर सुबह 5°C से 9°C के बीच तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों तक इसी स्तर पर बना रहेगा जबकि 10 फरवरी से हवा में बदलाव के कारण इसमें बढ़ोत्तर होगी।

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रभाव आगामी 24 घंटों में पूवी राज्यों तक बढ़ जाएगा जिससे इन भागों में तापमान में कमी आने की संभावना है। पारा गिरने से मंगलवार को सुबह गंगा के मैदानी भागों में हल्का कोहरा छा सकता है।

त्रिपुरा के पास बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौसम को प्रभावित करेगा है और असम सहित पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे सटे तेलंगाना पर एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मध्य और पश्चिमी राज्यों में दिन में धूप खिली रहेगी और शुष्क मौसम जारी रहेगा।

केरल के पास दो विपरीत दिशा की हवाओं के मिलने से मौसम बदलने की उम्मीद है। यहां उत्तर से आ रही सर्द और शुष्क हवाएं बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म एवं आर्द्र हवाओं से मिलेंगी जिससे तटीय केरल और कर्नाटक में बादल छाने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

दिल्ली में दिन में पारा 24 डिग्री रहेगा जबकि सुबह का तापमान 9°C रिकॉर्ड किया जा सकता है।

अहमदाबाद में सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी। यहाँ न्यूनतम तापमान 13°C और अधिकतम 31°C रहेगा।

बंगलुरु में दिन में 31°C और सुबह 18°C तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try