Skymet weather

18 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

February 17, 2016 6:31 PM |

 

पिछला पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है जबकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। और इस समय उत्तरी पाकिस्तान तथा उसके आसपास बना हुआ है।

आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर के पर्वतीय भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

गुजरात पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और प्रभावी हो गया है। मध्य भारत में बना कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन भी पश्चिमी दिशा में राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 2-3 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ की ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा सकता है जिसके प्रभाव से इन भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत में एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। हालांकि यह अगले 2 दिनों में इतना सक्षम हो पाएगा कि मौसम को प्रभावित कर सके।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और सशक्त होने के संकेत नहीं दे रहा है। बल्कि यह अब ट्रफ का रूप ले लिया है। लेकिन यह इतना प्रभावी अवश्य है कि इसके चलते प्रायद्वीपीय भागों में कई दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश की शुरूआत तमिलनाडु से होगी और धीरे धीरे अन्य राज्यों में भी वर्षा का प्रसार होगा।

दिल्ली में अधिकतम 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

गुवाहाटी में दिन में 29 और रात में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है।

चेन्नई में सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। अधिकतम तापमान होगा 32 डिग्री सेल्सियस।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try