Skymet weather

12 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गिरेगा पारा

January 11, 2017 4:31 PM |

 

शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कल भी गिरावट होने की संभावना।

इन भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। इसके अलावा तापमान में व्यापक गिरावट होने के चलते पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की भी संभावना बनी हुई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी सर्द हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है जिससे इन भागों के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेलिसयस तक की कमी हो सकती है।

इस बीच ओड़ीशा से तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है। इस ट्रफ के प्रभाव से तटीय ओड़ीशा और आंध्र प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

दक्षिणी प्रायद्वीपी भारत के शेष हिस्सों में भी मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों पर बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो गया है। इसके कमजोर होने से अंडमान व निकोबार में बारिश में कमी आएगी । हालांकि हल्की वर्षा जारी रहेगी। यह सिस्टम धीरे-धीरे थाइलैंड की ओर बढ़ रहा है।

पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try