Skymet weather

14 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत में कोहरा

January 13, 2018 6:22 PM |


 

उत्तर भारत में मौसम की स्थिति के बारे में बात करे तो, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर और उत्तरी पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के चलते जम्मू और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फ की संभावना भी है। क्षेत्र पर न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में मध्यम से घने कोहरे की संभावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा में थोड़ी कमी की संभावना है। हालांकि, ठंडे दिन की स्थिति जारी रहेगी।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में की ओर रुख करे तो, एक चक्रवाती सिस्टम बांग्लादेश पर बना हुआ है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ भी अरुणाचल प्रदेश के करीब चल रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के चलते, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। जबकि असम के कई स्थानों पर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के कुछ स्थानों पर घने कोहरे की भी संभावना है। इस बीच, उत्तरी बिहार और उप हिमालय पश्चिम बंगाल में बहुत घने कोहरे और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहेगा।

मध्य भारत में, मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में रात के तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। इस बीच, गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में बदली कम हो जाएगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत के बात करे तो, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में कोहरा को कम होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में मुख्य रूप से साफ आसमान और आरामदायक दिन होगा। इस बीच, केरल और लक्षद्वीप कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती हैं। एक ट्रफ रेखा दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी से अंडमान तक बनी हुई है, इस सिस्टम के चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की उम्मीद है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try