Skymet weather

15 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: हिमालय में बारिश व बर्फबारी, उत्तरी मैदानों में शुष्क मौसम

January 14, 2019 7:15 PM |


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यहाँ जिंदगी थम सी गयी है। आगे भी कोई खास राहत नजर नहीं आ रही चूंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे क्षेत्र पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम अपने साथ इन हिस्सों में और बारिश साथ लाएगा। उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलने के कारण शुष्क मौसम का अनुमान है। पंजाब, हरयाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री से गिर सकते हैं।

धुंद की वापसी की उम्मीद फिलहाल नहीं है, हालांकि मैदानी भागों में सुबह के समय कोहरा और कुहासा देखा जा सकता है। हल्की राहत के बाद दिल्ली प्रदूषण में हल्की बढ़त का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम से बह रही शुष्क और ठंडी हवाएँ जल्द ही पूर्वी भारत पर बहेंगी। इसके चलते,पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों और ओड़ीशा में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घटेंगे।

अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगह पर हल्की बारिश का अनुमान है। बाकी उत्तर-पूर्वी राज्यों में शुष्क मौसम जारी रहेगा। इस जगह से भी धुंद गायब रहेगी हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोहरा और कुहासा देखा जा सकता है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की ओर बढ़ें तो एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और साथ लगे क्षेत्र पर देखा जा सकता है। इसके चलते, पूर्वी मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और विदर्भ में रात के तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस से घटेंगे।

दक्षिण भारत में फिलहाल कोई मौसमी प्रणाली नहीं बनी हुई है। यहाँ पर मौसम शुष्क ही रहेगा। ज़्यादातर इलाकों में दिन गर्म होगा और धूप छाई रहेगी। दिन के तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेंगे। तेलंगाना में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है, जबकि आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलने के कारण हल्की बढ़त हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try