Skymet weather

16 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

January 15, 2019 6:09 PM |


उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है जिसके कारण एक बार फिर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिल्ली प्रदूषण की बात करें तो घटती हुई वायु गुणवत्ता को मद्देनज़र रखते हुए, प्रदूषण एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुँच जाएगा।

मध्य भारत में ठंडी उत्तर पश्चिमी हवा के चलते पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान गिरेंगे हालांकि मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दूसरी ओर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी अपेक्षित है। इस बीच एक विपरीत चक्रवात महाराष्ट्र पर बना हुआ है, जिसके कारण कोंकण गोवा के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी आएगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कोई महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं हो रही है जिसके कारण यहाँ शुष्क मौसम ही बना रहेगा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन और रात्रि के तापमान गिरेंगे। दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत पर पूर्वी दिशा से आने वाली हवा के चलते दिन और रात्रि के तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ेंगे। असम के एक दो स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है।

सम्पूर्ण दक्षिणी प्रायद्वीप पर शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try