Skymet weather

17 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के बीच शीतलहर, कश्मीर में हल्की बर्फबारी

January 16, 2018 5:48 PM |


 

उत्तर भारत में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बीच जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँचने वाला है। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित हो सकता है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों एक-दो जगहों पर वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। वैष्णो देवी सहित उत्तराखंड और मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम ही जारी रहेगा।

पंजाब और दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में हवाओं में बदलाव के चलते एक ओर तापमान बढ़ेगा दूसरी ओर कोहरे की वापसी होगी। इन भागों में हल्के से मध्यम कोहरा कल देखने को मिल सकता है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के मौसम में विशेष परिवर्तन संभव नहीं है। असम में पिछले 24 घंटों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। अब सभी पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि बादलों की तरह घने कोहरे में घिरे बिहार के उत्तरी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में दिन में शीतलहर का प्रकोप कल भी राहत नहीं देगा।

मध्य भारत के अधिकांश भागों में राजस्थान से लेकर गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में व्यापक कमी आई थी। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएँ अब कमजोर हो गई हैं जिससे इन भागों के तापमान में गिरावट का सिलसिला अब थम जाएगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत के सभी राज्यों में मौसम शुष्क और साफ़ ही रहेगा। हालांकि अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

शुष्क और साफ मौसम के चलते दक्षिणी राज्यों में पारा ऊपर जा रहा है। अनुमान है कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है जिससे गर्मी बढ़ेगी। हालांकि रात में मौसम सुहावना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try