Skymet weather

18 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहेगा घना कोहरा, राजस्थान, गुजरात में गिरेगा पारा

January 17, 2018 6:22 PM |

 

उत्तर भारत के पहाड़ों पर कहीं-कहीं मौसमी हलचल होगी क्योंकि उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की वर्षा या बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर के शेष भागों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क होगा।

[yuzo_related]

इस बीच राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। लेकिन यह सिस्टम सक्रिय नहीं है जिससे उत्तर भारत के मैदानी भागों के मौसम में कल भी कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हवाओं के बदले रुख से पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने के आसार हैं। दिल्ली में भी सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

चलें पूरब की ओर तो यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक शुष्क मौसम ही जारी रहेगा। इसके साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो... यहाँ गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तक मौसम शुष्क होगा। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

आखिर में बात दक्षिणी राज्यों के मौसम की.

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

केरल के तटीय भागों पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते केरल और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

इसके अलावा दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे मलय प्रायद्वीप पर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try