Skymet weather

2 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में घना कोहरा, उत्तर प्रदेश व बिहार में दिन में कड़ाके की सर्दी

January 1, 2018 4:46 PM |


 

उत्तर भारत के मैदानी भागों में लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद कोहरा और सर्दी दोनों एक साथ बढ़ी है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। यह सिस्टम बहुत अधिक सक्रिय नहीं है इसलिए उत्तर के पहाड़ों पर कल बारिश या बर्फबारी जैसी संभावना फिलहाल नहीं है।

[yuzo_related]

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में हवाओं की रफ्तार हल्की रहेगी जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भी बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तरी राजस्थान में घने कोहरे के आसार हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों, बिहार और हिमालयी पश्चिम बंगाल भी घने कोहरे की गिरफ्त में रहेंगे। असम और मेघालय में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। घने कोहरे के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज़ धूप देखने को नहीं मिल रही जिससे दिन में भी शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच पूर्वोत्तर में मौसम ने करवट ली है। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय ओड़ीशा में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

मध्य भारत में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। यहाँ सभी राज्यों में आसमान साफ रहने की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थाना, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। शेष भागों में तापमान में भी विशेष बदलाव संभावित नहीं है।

दक्षिण भारत के राज्यों का रुख करें तो बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य से खाड़ी के उत्तरी क्षेत्रों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हालांकि यह ट्रफ मौसम को बदलने में नाकाम रहेगी। लेकिन इसके चलते आर्द्र हवाएँ आएंगी और तटीय आंध्र प्रदेश में आंशिक बादल दिखाई देंगे। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try