Skymet weather

20 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा; मध्य प्रदेश और विदर्भ में तापमान में गिरावट

January 19, 2018 5:28 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है। अब ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तर-पश्चिमी मैदानों पर चल रही है। जिसके चलते कोहरे की तीव्रता में और कमी आ जाएगी। पहाड़ियों सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट की उम्मीद की जा सकती है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की और रुख करे तो, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। इस प्रकार, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति रहेगी। उप- हिमालय पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे की भी उम्मीद है।

मध्य भारत में एक एंटि-स्यक्लोने पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखा जाता सकता है। इस प्रकार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच, गुजरात में तापमान पर कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण अंडमान सागर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा भी इक्वेटोरियल हिंद महासागर से गुजर रही है। इसके साथ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, संपूर्ण दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

भारत के प्रमुख शहरों की बात करे तो, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में मौसम शुष्क रहेगा। वही बेंगलुरु में सुबह और रात को मौसम ताजगी भरा रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try