Skymet weather

21 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: गोरखपुर, वाराणसी, पटना में घना कोहरा, ओडिशा में शीतलहर

January 20, 2018 6:52 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो उत्तर पाकिस्तान पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते पहाड़ियों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर पश्चिमी भारत में कोहरे में कमी आ जाएगी। हालांकि कुछ जगहो पर घना कोहरा सुबह के दौरान जारी रहेगा। इसके अलावा दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से 2-4 डिग्री रहने की उम्मीद है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की और रुख करे तो इन इलाकों मे मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की उम्मीद है। यहाँ कुछ क्षेत्रों में जैसे वाराणसी, गोरखपुर और पटना में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में रात के तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे बना हुआ है लोगों को यहाँ शीतलहर की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यहाँ अगले 24 घंटों के बाद रात के तापमान मे बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इस बीच पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की उम्मीद है। दिन व रात आरामदायक रहने की संभावना है।

मध्य भारत में एक एंटि साइक्लोनिक सिरकुलसन देखा जा सकता है। जिसके चलते मौसम शुष्क रहेगा। हमें उम्मीद है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा, संभावना है की कुछ जगहो में 30 डिग्री भी जा सकता है।

पश्चिमी तट में कई जगहों पर गर्म और आर्द्र दिनों की उम्मीद है, अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। हालांकि, पूर्वी तट में 30 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान के साथ सहज दिन होगा। आर्द्रता इस क्षेत्र में ज़्यादा रहेगी।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण अंडमान सागर देखा जा सकता है। इसके साथ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक ट्रफ रेखा जो कर्नाटक और केरल के तट से दूर लक्षद्वीप पर है जिसके चलते लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try