Skymet weather

21 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

January 20, 2019 6:49 PM |


उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रभावित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पूर्वी पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है। दोनों ही सिस्टम्स पूर्वी/ उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहे है जिसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना हैं। इन स्थानों पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट की उम्मीद हैं।

मध्य भारत में गर्म और नम हवाओं के चलते विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेंगे। हालांकि रात्रि के समय उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में विपरीत चक्रवाती सिस्टम तटीय ओड़ीशा की तरफ मूड चुका है जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से नम हवाएँ आ रही है। इस मौसमी गतिविधि की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम बना रहेगा। यहाँ तापमान भी बढ़ेंगे। इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों के दक्षिणी भागों पर बना हुआ है, हालांकि यहाँ शुष्क मौसम ही बने रहने की संभावना है, साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी अपेक्षित है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण में एक कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और उससे सटे हिन्द महासागर पर बना हुआ है, जिसके चलते दक्षिणी अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try