Skymet weather

22 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जारी रहेगी शीतलहर

January 21, 2016 7:52 PM |


 

उत्तर और मध्य भारत में कोई विशेष मौसमी हलचल नहीं है जिससे इन भागों में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसमी गतिविधियां ना होने के चलते इन भागों में शुष्क और ठण्डी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह सर्द हवाएं पूर्वी भारत के राज्यों तक पहुंच नही हैं।

हवा में ठण्डक होने के कारण जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में शुक्रवार को शीतलहर का प्रभाव बढ़ने और कड़ाके की ठंड जारी रहने के आसार हैं।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। हिमालय के तराई वाले भागों में कोहरा घना हो सकता है।

इधर प्रायद्वीपीय भारत पर बना कोन्फ़्लुएंस ज़ोन कमज़ोर हुआ है और इस समय यह आंध्र प्रदेश के हिस्सों तक ही सीमित है। मौसमी गतिविधियां फिलहाल प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों तक सीमित रहेंगी और दक्षिणी तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की जाएगी।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो पूर्वी भारत पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आगे बढ़कर पूर्वोत्तर राज्यों पर पहुंच गया है। हालांकि यह कमज़ोर है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में सुबह के तापमान कुछ कमी आएगी और यह 6°C रिकॉर्ड किया जा सकता है। गुवाहाटी में दिन में 22°C तो सुबह 12°C तापमान दर्ज किया जाएगा।

मुंबई में हल्की बढ़ोत्तरी के साथ दिन में 31°C तो रात में 15°C तापमान रहेगा। चेन्नई में अधिकतम तापमान में हल्की कमी आएगी और यह 29°C रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try