Skymet weather

29 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी, पंजाब व हरियाणा में वर्षा के आसार

January 28, 2016 5:25 PM |


 

जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्मय बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तराखण्ड में कुछ स्थानों पर वर्षा और हिमपात हो सकता है।

इसके प्रभाव से पंजाब और इससे सटे राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में शुक्रवार को हल्की वर्षा दे सकता है।

इन भागों में मौसमी हलचल के चलते दिन में पारा कुछ नीचे जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य और पश्चिमी भारत में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में खिली धूप रहेगी। पूर्वी राज्यों में भी मौसम शांत बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत का रूख करें तो यहां मेघालय पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कमज़ोर हो गया है। जिससे इन राज्यों में विषेश वर्षा नहीं होगी जबकि कहीं-कहीं हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।

दूसरी तरफ प्रायद्वीपीय भारत में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि उमस परेशान कर सकती है। केरल में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 24°C तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 11°C पर बना रहेगा।

पटना में भी पारा बढे़गा और दिन में 25°C जबकि रात में 11°C रिकॉर्ड किया जा सकता है।

चेन्नई में सुबह के तापमान में हल्की कमी के आसार हैं। यह 21°C रहेगा जबकि दिन 31°C तापमान के साथ हल्का गर्म बना रहेगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try