Skymet weather

22 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड में अच्छी वर्षा

July 21, 2017 6:26 PM |

 

एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

इस बीच उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मैदानी राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

इधर गुजरात में मौसम व्यापक रूप में सक्रिय है। कच्छ पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

मॉनसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत में बनी हुई है। साथ ही उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती सिस्टम भी दिखाई दे रहा है। इन सिस्टमों के चलते पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी तथा पश्चिमी भागों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की जा सकती है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून वर्षा बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर में नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि असम, मेघालय और अरुणाचल में मौसमी हलचल कम रहेगी और इन राज्यों में कुछ स्थानों वर्षा के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

पश्चिमी तटों पर गुजरात से केरल तक बनी ट्रफ कमजोर हो गई है, जिससे मुंबई सहित कोंकण गोवा में बारिश में कमी आएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। महाराष्ट्र के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी केरल में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा संभव है। जबकि तमिलनाडु में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try