Skymet weather

15 जून मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में छाई रहेगी धूल की चादर

June 14, 2018 6:11 PM |


 

मॉनसून की उत्तरी सीमा आज भी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में बनी हुई है। अगले 24 से 48 घंटे तक मॉनसून में प्रगति की संभावना फिलहाल नहीं है।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

दूसरी ओर उत्तरी राजस्थान और आसपास के भागों पर बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में धूल भरी गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चलती रहेंगी। इससे दृश्यता प्रभावित होगी, तापमान भी ऊपर रहेंगे।

हवा में बनी धूल की इस मोटी परत के प्रभाव से आगरा, जयपुर, रोहतक, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, लुधियाना सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर बना रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्वोत्तर राज्यों में असम तथा इसे सटे भागों पर एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में लगभग सभी स्थानों पर बादलों की गरज और तूफानी हवाओं के साथ तेज़ बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा की भी संभावना है। जिससे असम और त्रिपुरा में बाढ़ जैसे हालात जल्द ही पैदा हो सकते हैं।

पूर्वी भागों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में गरज के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

मध्य भारत में पहुंचने से पहले ही मॉनसून सुस्त हो गया है। मध्य भारत के क्षेत्रों में मॉनसून के आगमन के इंतजार के बीच मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म होगा।

हालांकि छत्तीसगढ़ में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी तटों पर मौसम सक्रिय है। यहाँ एक ट्रफ बनी हुई है। हालांकि मुंबई से कोकण और गोवा क्षेत्र में हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ेगा।

तटीय कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

तमिलनाडु के तटीय भागों और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और तेलंगाना में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।

लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भी मॉनसून वर्षा जारी रहने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try