Skymet weather

7 जून का मौसम पूर्वानुमान: केरल में जल्द हो सकता है मॉनसून का आगाज़; चुरू, गंगानगर सहित उत्तर भारत में प्रचंड लू की वापसी

June 6, 2019 7:27 PM |

शुरुआत दक्षिण भारत से क्योंकि अब देश भर की निगाहें मॉनसून के आगमन पर टिकी हैं, जो केरल के रास्ते भारत में कभी भी दस्तक दे सकता है।
इस बीच लक्षद्वीप और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है और एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से केरल तक बनी हुई है। इन सिस्टमों के कारण लक्ष्यदीप, केरल और कर्नाटक में सभी स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते जल्द ही मॉनसून के आगमन की घोषणा की जा सकती है।

रायलसीमा में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों में भी अच्छी बारिश और मॉनसून के जल्द आगमन के लिए मौसम अनुकूल है। बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है जिसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में आर्द्र हवाएं मध्यम गति से चलती रहेंगी। इसी कारण त्रिपुरा, मेघालय और पश्चिमी असम में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों और हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के शहरों जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी में मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि झारखंड में एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में शुष्क मौसम के साथ गर्मी का प्रकोप रहेगा।

मध्य भारत में एक बार फिर मौसम की बेरुखी का शिकार होना पड़ेगा। ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क होगा और राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। दूसरी ओर दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा क्षेत्र में प्री-मॉनसून वर्षा कुछ स्थानों पर हो सकती है। मराठवाड़ा जो पानी के संकट से जूझ रहा है। 1-2 स्थानों पर बारिश हो सकती है। लेकिन गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएंगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आर्द्र हवाओं का चलना बंद हो जाएगा। उत्तर पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। लू की वापसी होगी। चूरू और गंगानगर सहित उत्तरी राजस्थान के शहरों में प्रचंड गर्मी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try