Skymet weather

महाराष्ट्र का 23 दिसम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: महाराष्ट्र में उत्तरी सर्द हवाओं के प्रवाह में धीरे-धीरे आएगी कमी

December 22, 2016 3:30 PM |

 

पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे महाराष्ट्र पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो सकता है जिससे महाराष्ट्र में पहुँच रही उत्तरी सर्द हवाओं का प्रवाह बाधित होगा। जबकि दक्षिणी आर्द्र हवाएँ पहुंचना शुरू होंगी। इसके चलते तापमान में गिरावट का क्रम रुकेगा और 24 घंटों के बाद कई जगहों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

इस बदलाव के बावजूद विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहेगी। लेकिन शनिवार से इन भागों में भी पारा बढ़ने से शीतलहर से राहत मिलेगी।

फिलहाल शुक्रवार को महाराष्ट्र के तटीय भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। पुणे और नासिक सहित शेष भागों में भी हल्के बादल देखे जा सकते हैं। राज्य के सभी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पुणे में 30 डिग्री तापमान के साथ दिन खुशनुमा होगा। सुबह पारा होगा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try