Skymet weather

12 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में व्यापक बारिश और ओलावृष्टि

March 11, 2020 6:48 PM |

शुरुआत उत्तर भारत से, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर है। इससे प्रेरित साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर है। हम उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू और कश्मीर, साथ ही लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस बीच, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी हरियाणा पर काफी व्यापक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश की संभावना है। दिल्ली और आसपास के भागों में गरज के साथ छिटपुट बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पूर्वी भारत की बात करें तो एक ट्रफ कायम है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएँ बह रही है। झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। गंगीय पश्चिम बंगाल में भी एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में, विदर्भ में एक ट्रफ पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक फैली हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश संभव है और विदर्भ में भी एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। गुजरात, दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। मुंबई में भी मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तटीय तमिलनाडु का मौसम शुष्क रहेगा। हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में भी शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try