Skymet weather

13 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश

March 12, 2020 7:22 PM |

शुरुआत उत्तर भारत से जहां जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय। इसका induced circulation दक्षिणी पंजाब के ऊपर है। इन सिस्टमों के चलते 13 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के कारण भूस्खलन या हिमस्खलन हो सकता है। पहाड़ों पर सैलानियों को रहना होगा सतर्क।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में आंशिक बादल आते जाते रहेंगे। छिटपुट जगहों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि दिन में धूप तेज़ हो सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बनी हुआ है। देश के पूर्वी और मध्य भागों पर कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन भी है। यानि पूर्वी राज्यों में भी बारिश के लिए मौसम अनुकूल है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 13 मार्च की दोपहर तक बारिश बढ़ेगी। झारखंड और बिहार के दक्षिणी जिलों में तेज़ हवाएँ चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत पर भी कुछ इलाकों में मौसम सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी पर बने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मुंबई भी गर्मी और उमस परेशान करेगी।

दक्षिण भारत इस समय केवल केरल पर ही प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। 13 मार्च को भी केरल में बारिश के आसार हैं। लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम शुष्क रहेगा। चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत ज़्यादातर शहरों में गर्मी बढ़ने वाली है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try