Skymet weather

17 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में फिर बारिश, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में शुष्क मौसम

March 16, 2020 6:29 PM |

उत्तर भारत में फिलहाल कोई मौसम सिस्टम नहीं है। जिसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ मैदानी भागों में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रेवाड़ी, श्रीगंगानगर, चुरू, जयपुर, दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, आगरा, मेरठ समेत समेत सभी शहरों में दिन का तापमान बढ़ेगा।

इन भागों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ हो जाएंगी। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघण्टे तक पहुँच सकती है। यह फसलों के लिए अच्छा होगा। हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी इसके बावजूद दिल्ली प्रदूषण में कुछ बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। हालांकि बढ़ने के बाद भी यह संतोषजनक स्तर पर रहेगा।

मध्य भारत के भागों में बारिश की वापस हो रही है। एक नया कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बन रहा है जिसके चलते कई इलाकों में मौसम बदलेगा। अनुमान है कि महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 17 मार्च की दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। बारिश में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मराठवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि मुंबई, गोवा और दहानु समेत कोंकण गोवा, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मुंबई में गर्मी प्रचंड हो गई है। 17 मार्च को 37 या 38 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।
पूर्वी भारत में बारिश पहले की तुलना में कम हो गई है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों पर बने विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते ओडिशा के तटीय भागों और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि शेष पूर्वोत्तर राज्यों और झारखंड, बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कोलकाता, रांची, जमशेदपुर, पटना, भागलपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, लखनऊ समेत सभी शहरों में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ धीरे-धीरे बढ़ेंगी और दिन में पारा ऊपर जाएगा।

दक्षिण भारत में मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बन गई है। इसके चलते तटीय कर्नाटक और केरल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
जबकि आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try