Skymet weather

25 मार्च मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

March 24, 2018 5:29 PM |


 

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, देश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में तापमान अब तेजी से बढ़ेंगे। जबकि पूर्व, पूर्वोत्तर और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर के पास बना हुआ है। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उत्तरी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होगी जबकि रात सुहावनी रहेगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत की बात करे तो, उत्तरी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिसके चलते लू जैसी स्थिति बन सकती है।

असम और उसके आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है और इस सिस्टम से अरुणाचल प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इन सिस्टमो के कारण अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष पूर्वोत्तर राज्यों में एक दो स्थानो पर मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है। एक और ट्रफ रेखा ओडिशा तट तक बनी हुई है, जिसके कारण ओडिशा, झारखंड और उससे सटे पश्चिम बंगाल में हल्की बौछारों के साथ मेघगर्जना हो सकती है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण-पूर्व अरब सागर से तटीय कर्नाटक तक ट्रफ रेखा बनी हुई है जो कि गोवा, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानो पर हल्की बारिश दे सकती है।

अब बात भारत के प्रमुख शहरों की, दिल्ली में मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि कोलकाता में मेघगर्जना होने की संभावना है। हैदराबाद में मौसम गर्म रहेगा लेकिन हल्की मौसमी मेघगर्जना से इंकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर मुंबई में दिन बेहद गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try