Skymet weather

[Hindi] 14 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में कुछ स्थानों पर होगी बारिश

March 13, 2016 6:05 PM |

 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में सोमवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। वर्तमान सिस्टम का असर एक तरफ कम होगा तो दूसरी ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत का रूख कर चुका है जो 17 मार्च की शाम से जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा।

वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी भागों पर पहुंचा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र धीरे-धीरे कमज़ोर हो रहा है। हालांकि इसका असर अभी बाकी है जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के भागों में सोमवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमज़ोर होते हुए पूर्वी दिषा में बढ़ रहा है। और इसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी भागों और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी राज्यों में बारिश हो रही है। बारिश की गतिविधियां सोमवार और मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी भागों और उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ और इससे सटे झारखण्ड तथा ओडिशा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है जिसके चलते इन राज्यों के साथ-साथ पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे विदर्भ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। इन भागों में तेज़ झोंकेदार हवाएं चलने और छिटपुट जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना है।

देश के दक्षिणी राज्यों की बात करें तो यहां तेलंगाना से लेकर उत्तरी तमिलनाड़ु तक पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराने से कुछ मौसमी हलचल देखने को मिलेगी और आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की जाएगी। बारिश के साथ इन भागों में तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

तटीय केरल में कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try