Skymet weather

14 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: वैष्णो देवी, शिमला, अमृतसर, चंडीगढ़ व दिल्ली में बारिश

March 13, 2019 8:03 PM |

इस समय जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। ये सिस्टम, अपने साथ पहाड़ों पर बारिश देंगे। वैष्णो देवी, नैनीताल, शिमला और धर्मशाला जैसी जगहें प्रभावित होंगी।

साथ ही, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई जगहों पर बारिश आगे क्रम में है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

मध्य भारत मैं, एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से गंगीय पश्चिम बंगाल तक जा रही है। इसके चलते, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-बौछारें हो सकती हैं। एक-दो जगह ओलावृष्टि की भी उम्मीद है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम, अरुणाचल प्रदेश और असम पर हल्की बारिश देगा। साथ ही, डाल्टंगंज, रांची, जमशेदपुर, बांकुरा, मिदनापोर में कुछ जगह पर बारिश और गरज-बौछारें हो सकती हैं। बिहार के गया और औरंगाबाद के जिलों में भी एक-दो जगह बारिश की आशंका है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

नीचे दक्षिण भारत में, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर देखा जा सकता है। बंगाल की खाड़ी से आती नम हवाएँ तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तापमान को बढ़ाएँगी। बाकी दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try