Skymet weather

17 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: झारखंड, छतीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

March 16, 2019 9:20 PM |


एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम, अपने साथ हल्की बारिश और गरज-बौछारें देगा। गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, कुल्लू, मनाली, शिमला, केदारनाथ और नैनीताल में ये मौसम देखा जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मध्य भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और साथ लगे छतीसगढ़ पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से कर्नाटक तक जा रही है। इसके चलते, नागपुर, गोंडिया, सिद्धि, रीवा, सतना और जबलपुर में हल्की बारिश और गरज-बौछारों से इंकार नहीं किया जा सकता। छतीसगढ़ और झारखंड में भी तेज़ हवाओं के साथ, मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

पूर्वी भारत में, झारखंड से एक ट्रफ रेखा विदर्भ तक जा रही है। इसके अलावा, एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन झारखंड और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। झारखंड के दक्षिणी हिस्सों और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश और गरज बौछारें होने का अनुमान है। हालांकि, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, बोकारो, हाज़िरबाघ, गया, औरंगाबाद, कोलकाता, पूर्वी मिदनापोर व सम्बलपुर जैसी जगहों में हल्की बारिश और तेज़ हवाएँ बह सकती हैं।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के दक्षिणी भागों व नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के चलते, इन इलाकों में हल्की बारिश और गरज-बौछारें होने का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

दक्षिण भारत में, शुष्क हवाओं के चलते, सम्पूर्ण भारत में मौसम शुष्क ही रहेगा। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, और केरल के हिस्सों में मौसम गर्म बना रहेगा। हालांकि, केरल में एक-दो जगह हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try