Skymet weather

23 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: ओड़ीशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार

March 22, 2019 7:42 PM |

उत्तर भारत में एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बारिश देगा। श्रीनगर, सोनमर्ग और धर्मशाला में बारिश के साथ गरज बौछारे होने की उम्मीद है। साथ ही सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी आ सकती है।

इस बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएँ बहेंगी, जिनके कारण दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी आएगी। दूसरी ओर, अमृतसर, चंडीगढ़ और लुधियाना में हल्के बादल छाए रहेंगे।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ें तो बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर शुष्क हवाएँ बहेंगी। इस बीच एक छोटी ट्रफ रेखा तटीय ओड़ीशा पर बनी हुई है, जिसके कारण आने वाले २४ घंटों के दौरान तटीय ओड़ीशा पर मेघगर्जना देखी जाएगी। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और सटे अरुणाचल प्रदेश पर बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रही है, जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश और असम में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। बाकी पूर्वोत्तर राज्यों पर भी एक दो स्थानों पर ये बारिश देखी जाएगी।
 
मध्य भारत में शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा। एक एंटि-सायक्लोन उत्तरी अरब सागर पर बना हुआ है। साथ ही गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पर उत्तर दिशा से हवाएँ बह रही है। अगले 48 घंटों के दौरान, इन भागों के दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी आएगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर गर्म मौसम बना रहेगा। सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, रतलाम, उज्जैन, जलगांव, तटीय मुंबई में शुष्क और गर्म मौसम रहेगा। साथ ही आने वाले ४८ घंटों के दौरान, इन भागों में दिन के तापमान ३ से ५ डिग्री बढ़ेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

दक्षिण में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र, आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिण पूर्वी अरब सागर की ओर जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते दक्षिणी केरल, दक्षिणी तमिलनाडु और उतरी तटीय आंध्र प्रदेश में मेघगर्जना देखी जाएगी। इन भागों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जाएंगे। बाकी भागों में मौसम गर्म और नम बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try