Skymet weather

24 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण भारत में लू , उत्तर भारत में सप्ताह के अंत में बारिश

March 23, 2016 5:51 PM |


 

स्काईमेट की ओर से सभी देश वासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार भारत में रंगों का पर्व होली देश के अधिकांश भागों में शुष्क मौसम के बीच मनाया जा रहा है। रंगों से खेलिए होली लेकिन दूसरों की निजता का सम्मान भी कीजिए।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर दिखाई दे रहा है।

इन दोनों मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर भारत में फिर से 3-4 दिनों का लंबा बारिश का दौर देखने को मिलेगा। पहाड़ी भागों में 24 मार्च से बारिश शुरू होगी और धीरे-धीरे मैदानी भागों में इसका प्रसार होगा। 26 और 27 मार्च को उत्तर भारत के कई भागों में वर्षा होने के आसार हैं।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके चलते राजस्थान और गुजरात के कुछ भागों में भी वर्षा दर्ज की जाएगी।

फिलहाल दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान 30 से 35°C के बीच रहेगा। सुबह और शाम तापमान में संयम बना रहेगा।

पूर्वोत्तर में असम पर बना चक्रवाती हवाओं को क्षेत्र इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देता रहेगा। पूर्वी भागों में शुष्क मौसम के बीच दिन काफी गर्म बने रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र सहित मध्य भारत के भागों में अत्यधिक गर्मी जारी रहेगा। हालांकि महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बनी हुई है। यह ट्रफ उत्तरी कर्नाटक पर विकसित हुए एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के बीच से निकल रही है। इस मौसमी परिदृश्य के अनुसार इन भागों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केरल में अच्छी वर्षा के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाड़ु में लू जैसे हालात बने रहेंगे। अगले कुछ दिनों में विशेष मौसमी हलचल नहीं होने के कारण पारा 42°C से भी ऊपर जा सकता है।

मुंबई और बंगलूरू में भी भीषण गर्मी की संभावना है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try